देश में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारों का चयन जारी हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने खेमे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार की तलाश में जुटी हैं। वहीं विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व TMC नेता यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी है। मंगलवार को दिल्ली में NCP नेता शरद पवार की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी विपक्षी पार्टियों ने पूर्व TMC नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना।

बता दें इससे पहले विपक्ष ने शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला और गोपालकृष्ण गांधी का नाम राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। लेकिन तीनों ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से साफ मना कर दिया। वहीं यशवंत सिन्हा ने पहले ही पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसके बाद यशवंक सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने उम्मीदवार घोषित कर दिया।
काली साड़ी में मोनालिसा ने बरपाया कहर, क्लिक कर देखे तस्वीरें
वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि, सभी विपक्षी दलों ने मिलकर राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को हमारा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। यशवंत सिन्हा भारत की धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक को मानते हैं। इसी के साथ राष्ट्रपति उम्मीदवार पर एक राय न बना पाने के लिए बीजेपी सरकार को घरते हुए जयराम रमेश ने कहा कि, हमें दुख है कि मोदी सरकार राष्ट्रपति उम्मीदवार पर एक राय बनाने के लिए चर्चा नहीं कर सकी।
भारत को मिलेगा बड़ा फायदा, सस्ते तेल के बाद इस फायदे से दामों में आयेगी गिरावट
मिली जानकारी के मुताबिक यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर इसलिए लगी क्योकृ विपक्ष जिनके भी नाम का चयन करता था, वो राष्ट्रपति उम्मीदवार होने से साफ इनकार कर देता था। ऐसे में यशवंत सिन्हा की हमी और सभी विपक्षी पार्टियों की मंजूरी से उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया।
NSA अजीत डोभाल ने अग्निपथ योजना पर की बात, युवाओं को दी जानकारी