पूरी दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है| इंसान आज तक इन रहस्यों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जान पाया| आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक झील से जुड़ा है|
जिसके रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया| दरअसल, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित एक खतरनाक झील की|
जिसे फुन्दूजी झील के नाम से जाना जाता है| ऐसा माना जाता है कि इस झील का पानी पीने वाला जिंदा नहीं बचता| अगर वो किसी तरह से जिंदा बच भी गया तो उसकी जल्द ही मौत हो जाती है|
स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्राचीन काल में यहां से गुजर रहे एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने खाना खिलाने और रुकने से इनकार कर दिया था|
जिसके बाद वह उन लोगों को श्राप देकर उस झील में घुस गया और गायब हो गया| ऐसा कहा जाता है कि झील के अंदर से सुबह-सुबह ड्रम बजाने की आवाजें आती है|
लोगों के बीच एक मान्यता ये भी है कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं|
ऐसा माना जाता है कि इस झील का निर्माण प्राचीन काल में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ होगा| अब ये रहस्य बना हुआ है कि इस झील का पानी साफ होने के बावजूद इसे पीने वाला मर क्यों जाता है|
इस झील के पानी का रहस्य जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार जांचकर्ताओं को नाकामी ही हाथ लगी| कहते हैं कि साल 1946 में इस झील के पानी की सच्चाई जानने के लिए एंडी लेविन नाम का एक शख्स आया था|