ज्योतिषियों का कहना है कि अगर घर बनाते समय वास्तु शास्त्र की अनदेखी की गई तो इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए किचन, बाथरूम से लेकर मुख्य दरवाजे तक हर चीज के लिए वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
वास्तु के अनुसार घर की दिशा और उसके डिजाइन में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर घर बनाते समय वास्तु शास्त्र की अनदेखी की गई तो इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए किचन, बाथरूम से लेकर मुख्य दरवाजे तक हर चीज के लिए वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
काले रंग की नेम प्लेट लगाने से बचे
घर के मुख्य द्वार से घर में सुख-समृद्धि दोनों आती है। इसकी उचित व्यवस्था के बाद ही घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। इसलिए दरवाजे को हमेशा साफ सुथरा रखें। यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। नेम प्लेट जरूर लगाएं। सुनिश्चित करें कि यह रंग में काला नहीं है। शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर दीप जलाना विशेष शुभ होता है।
चप्पल रखना की गलती ना करे
घर का यह स्थान संबंध और सुख से जुड़ा होता है। इसे ठीक करके जीवन के अवसाद और तनाव को दूर किया जा सकता है। यहां हल्की सुगंध की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां ढेर सारे फूल या फूलों की तस्वीरें लगाएं। बेहतर होगा कि यहां जूते-चप्पल न रखें।
चीजों को बेतरतीब ढंग से न रखें
यहां से घर के लोगों का स्वास्थ्य देखा जाता है। किचन में धूप आए तो बहुत अच्छा रहता है। किचन में चीजों को व्यवस्थित रखें। इस स्थान पर सभी को प्रवेश न करने दें। साथ ही किचन में पूजा के बाद अगरबत्ती जरूर दिखाएं।
बेडरूम में न रखें ये चीजें
यह स्थान सुख-समृद्धि से जुड़ा है। बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का रखें। हल्का हरा या गुलाबी रंग सबसे अच्छा रहेगा। बेडरूम में टीवी न लगाएं। आप चाहें तो लाइट म्यूजिक का इंतजाम कर सकते हैं। जहां तक हो सके यहां खाना खाने से बचें। धूप और हवा की व्यवस्था हो तो बहुत अच्छा रहेगा।
बाथरूम में पानी टपकता नही रहना चाहिए
जीवन की समस्याएं यहीं से नियंत्रित होती हैं। बाथरूम को हमेशा साफ रखें। इस जगह पर पानी बर्बाद न करें। बाथरूम में नीले या बैंगनी रंग का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। बाथरूम में हल्की-हल्की खुशबू आती रहे तो अच्छा होगा। बेडरूम में नदी, तालाब, झरना, युद्ध या किसी खतरनाक जानवर की तस्वीर बिल्कुल न लगाएं।