बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के पोते और ‘वेल्ले’ एक्टर करण देओल को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की तबीयत के कारण करण की सगाई कराई गई है। इसी के साथ उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि उनकी टीम ने इस खबर को महज अफवाह बताया है।
फिल्ममेकर की पोती बनेंगी करण की हमसफर: लंबे समय से करण का नाम दिशा नाम की लड़की के साथ जुड़ा है। दिशा और करण लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया।
एक्ट्रेस मोनालिसा ने फ्लोरल बिकिनी में पूल किनारे बिखेरा जलवा, देखें Viral Photos
दिशा भी फिल्म इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखती हैं। वो दिवंगत फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं।
धर्मेंद्र की तबीयत को बताया कारण: धर्मेंद्र की तबीयत कुछ दिन पहले बिगड़ गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा।
रिपोर्ट्स की मानें तो दादा धर्मेंद्र की तबीयत को देखते हुए ही करण और दिशा की सगाई जल्द की गई है।
खबर ये भी आ रही है कि दोनों की शादी भी जल्दी ही कराई जाएगी।
क्यों अस्पताल में भर्ती हुए थे धर्मेंद्र: धर्मेंद्र इन दिनों अपने 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, शूट के दौरान उन्हें चोट आ गई थी, जिसके चलते हुए आईसीयू में भर्ती होना पड़ा।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र ने अपने फैंस के लिए वीडियो शेयर किया और अपनी तबीयत की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह भी दी।
धर्मेंद्र ने वीडियो में कहा, ”दोस्तों कुछ ज्यादा मत करिए। मैं कर चुका हूं, मैं पीठ के एक बड़े मसल खिंचने के कारण झेल चुका हूं। जिसके कारण मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
दो-चार दिन तो मेरे लिए मुश्किल थे, लेकिन आप लोगों की दुआ से मैं एक बार फिर वापस घर लौट आया हूं। आप लोग चिंता न करें, मैं अब और ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखूंगा। आप सभी को डेर सारा प्यार।”