भारतीय सशस्त्र बल सेना, भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल भारत को दुश्मनों से सुरक्षित रखते हैं। हम में से बहुत से लोगों को उनकी जीत और उनके तरकीय योगदान के बारे में पता होगा। यहां निम्नलिखित सूची में भारत की सेना के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हैं, जिससे पढ़कर आप Indian Army को पहले से 10 गुना ज़्यादा सम्मान की नज़रों से देखेंगे.
भारतीय सेना दुनिया की सबसे ऊँची रणभूमि “सियाचिन ग्लेशियर”

भारतीय सेना दुनिया की सबसे ऊँची रणभूमि “सियाचिन ग्लेशियर” को नियन्त्रण करती है, जिसकी ऊंचाई समुन्द्र तल से 5000 मीटर है । सियाचिन ग्लेशियर पर हर समय निगरानी रखना इतना भी आसान नही दोस्तो यंहा पैर जम जाते है ख़ून का प्रवाह भी थम जाता है जिससे आप अपंग भी हो सकते है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों लड़ने की महारत भारत के पास ही है। भारतीय सेना की ओर से High Altitude Warfare School दुनियाभर के सैनिकों को ट्रैनिंग देता है। हाल ही में अमेरिका, इंग्लैंड और रूस के विशेष सेना बल ने अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण करने से पहले हिस्सा लिया था।
भारतीय सेना के वचन जो आपको जोश से भर देंगे

- यदि कोई आदमी आप से कहता है की उसे मौत से डर नही लगता है तो निश्चित ही वह या झूठ बोल रहा होंगा या फिर Indian Army का जवान होंगा
- शांति से आप अपने घर में रह सकते है जबतक की भारतीय सेना सीमा पर तैनात है
- आतंकवादियो को माफ़ करना ईश्वर का काम हो सकता है लेकिन उनको ईश्वर से मुलाकात कराना हमारा काम है
- जो आपके लिए जीवन का असाधारण रोमांच होता है वो हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी होती है
- ईश्वर हमारे दुश्मनों पर दया करे क्योकि हम तो करेगे नही
- यदि हमे अपना शौर्य सिद्ध करने से पहले मृत्यु भी आ जाये तो निश्चित ही मृत्यु भी हमारा शिकार बनेगी
- हम तिरंगे को फहराकर वापस आये या तिरंगे में लिपटकर, लेकिन यह तय है वह वापस जरुर आयेगे
- हम भारतीय सेना से सिर्फ दो लोग ही मिलने आते है एक या तो वो हमारे बहुत अच्छे दोस्त होते है या दूसरा वे हमारे कट्टर दुश्मन होते है
- हमे इस बात का अफ़सोस है की हमे अपने देश पर जान देने के लिए सिर्फ एक ही जान है
- हमारा तिरंगा इसलिए नही फहराता है की हवा चल रही होती है बल्कि हमारा तिरंगा उस जवान की आखिरी सांस से फहराता है जो हमारे तिरंगे की रक्षा के लिए अपने प्राणों को युही न्योछावर कर देता है
- भारतीय सैनिक लड़ता है इसलिए नही की वह अपने सामने वालो से नफरत करता है बल्कि वह अपने पीछे वालो से प्यार करता है
- अगर मै आगे बढ़ता हु तो हो सकता है की मै मर जाऊ, और पीछे हटू तो मेरे तिरंगे का अपमान है इसलिए हम भारतीय सेनाओ का हमेशा आगे बढना ही बेहतर है
- हमारा जीना संयोग हो सकता है पर हमारा प्यार हमारी पसंद और हमारा दुश्मन को मारना हमारा व्यवसाय है
- यदि कोई आतंकवादी जन्नत जाना चाहता है हम भारतीय सेना उसे जन्नत पहुचाने के लिए 24 घंटे खड़े है
- तुम हमारे घर में घुसने की कोशिश करोगे हम भारतीय सेना तुम्हारे घर में घुस कर मारेगे
- हम पूरे दमखम से जीतने के लिए लड़ते है क्युकी जंग में कोई भी दुसरे स्थान पर नही आता है
- आसमान में हजारो सितारों के होने से कही अच्छा हमारे कंधे पर दो सितारे है
- सात बार गिरकर भी आठवी बार उठ जाना भारतीय सेना ही कर सकती है
भारतीय सेना के जवानों ने किया ये हैरतअंगेज स्टंट, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय सेना के मशहूर मोटरसाइकिल दल ‘Tornadoes’ ने एक और ऐतिहासिक कारनामा किया है। रविवार को बेंगलुरु में इस दल ने एक मोटरसाइकिल पर सबसे ज्यादा 58 लोगों के साथ सफर करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
आर्मी सर्विस कॉर्प्स (ASC) की इस टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के आखिरी ट्रायल में ये कीर्तिमान रचा। 58 लोगों की इस टीम ने एकसाथ 500 सीसी की मोटरसाइकिल पर एक किलोमीटर तक सफर कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना के जवानों का यह दल कई रिकॉर्ड बना चुका है।
टॉर्नेडो के नाम अभी तक 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। उन्होंने साल 2015 में तीन मोटरसाइकिलों पर 32 जवानों का सबसे तेज चलने वाला पिरामिड बनाया था। उन्होंने इस पिरामिड के साथ सिर्फ 56 सैकंड में एक किलोमीटर का सफर तय किया और नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
आपको बता दें कि भारतीय सेना एक और मोटरसाइकिल दस्ता ‘डेयरडेवल’ भी पिरामिड बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर चुका है। यह दस्ता 26 जनवरी को हर साल दिल्ली के राजपथ पर अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाता है।