दुनिया में विज्ञान ने काफी तरक्की कर रहा है। धीरे धीरे वैज्ञानिक ऐसी ऐसी चीजों का अविष्कार करते जा रहे हैं। जो आगे चलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अलग दुनिया का ही निर्माण करेंगा। हजारों साल पहले लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि एक जगह पर बैठे बैठे दूर कही किसी अपने से आसानी से बात किया जा सकेगा। कभी हवा में उड़कर 7 समंदर पार की दूरी को कुछ घंटों में तय किया जा सकेगा। लेकिन अब सब संभाव हैं। आने वाले समय में और ऐसे अविष्कार होंगे जिसे इंसानों ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेना का हो रहा तलाक! एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी जानकारी
अब हमारा साइंस उड़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। अभी तक पानी में जहाज के जरिए होटल और सारे एसो आराम मिल रहे थे, लेकिन अब हवा में भी जल्द ये सुविधा मिलने वाली हैं। जी हां, यूट्यूब पर होशेम अल-घैली ( Hashem Al-Ghaili ) नाम के चैनल ने एक हवा में उड़ने वाले होटल का कॉन्सेप्ट वीडियो लोगों से साझा किया है। जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए।
इब्राहिम अली खान नहीं इस एक्टर को डेट कर रही पलक तिवारी, क्लिक कर जाने
इस वीडियो के मुताबिक, ये होटल आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाला स्काय क्रूज होगा। जिसमें 20 इंजन होंगे, साथ ही ये सभी न्यूक्लियल फ्यूजन की मदद से चलेंगे। बता दें कि ये प्लान इस तरीके से डिजाइन किया गया हैं कि ये कभी भी जमीन पर लैंड नहीं करेगा। इस प्लेन में 5 हजार लोगों के रहने की सुविधा होगी। आम अयरलाइन कंपनी के विमान लोगों को इस प्लेन तक लाएंगे। चौकाने वाली बात ये है कि प्लेन में कोई परेशानी होने के बाद इसकी रिपेयरिंग भी हवा में ही की जाएगी। लोगों को इस प्लेन में एक 5 स्टार हॉटल जैसी सुविधाएं मिलेंगे। लेकिन अभी इस प्लेन का किराया कितना होगा ये सामने नहीं आया हैं।
बालों के झड़ने से परेशान! इन योगासन से कर सकते है बचाव