आपने आज तक कई भूकंप के झटके बर्दाश किए होंगे। लेकिन भूकंप से मौता का नजारा नहीं देखा होगा। बुधवार सुबह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आए भूकंप ने वहां पर कुछ ऐसा ही नजारा बना दिया। हर तरफ तबाही ही तबाही। घर धाराशाही हो गए। लाशों का सेलाब बीछ गया।

खुले आसमान के नीचे अवनीत कौर ने दिए पोज, अदाओं पर फिदा हो रहे फैंस
अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार से भी ज्यादा लोगों के मरने की खबर सामने आई हैं। वहीं करीब 600 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। ये वो गिनती हैं, जिनके शव बरामद हुए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। लेकिन भूकंप से आई इस तबाही में गिरे सैकड़ों घरों के मलबे के नीचे कितने ही लोग दबे होंगे ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
अफगानिस्तान में भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित पाकटीका और खोस्त इलाके हुए हैं। यहां कई गांव खंडहर में तब्दील हो गए हैं। पाकिस्तान में भी अफगानिस्तान से सटे कई इलाकों में बर्बादी देखने को मिली। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 44 किमी दूर था।
महाराष्ट्र MLC चुनाव में उद्धव ठाकरे को लगा झटका, 5 सीटों पर BJP की जीत
अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी बख्तार ने इस भारी तबाही की सूचना दी है। औ बताया कि हेलिकॉप्टर से इलाके में पहुंचकर रेस्क्यू किया जा रहा हैं। वहीं तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि, ‘पाकटीका प्रांत में 4 जिलों में भीषण भूकंप आया है। इसमें सैकड़ों की तादाद में लोग मारे गए हैं.. और दर्जनों घर तबाह हो गए हैं। हम सभी सहायता देने वाली एजेंसियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने दल को इलाके में भेजें ताकि ज्यादा विनाश होने से बचाया जा सके।’
मलाइका अरोड़ा ने नए लुक में ढाया कहर, फैंस पूछे- अर्जुन कहा हैं….